नवनियुक्त नेतृत्व

श्रीमती पूनम चौधरी

राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला इकाई)

"उत्साही, संघर्षशील, शांत, शीतल विनम्र, संवेदनशील, अनोखी, अनूठी एवं अद्भुत क्षमता की धनी।"
अध्यक्ष का संदेश
श्रीमती पूनम चौधरी

समाज के प्रति समर्पण

कलचुरि-समाज की उन्नति और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध

सराहनीय प्रयास

आपके द्वारा "कलचुरि-समाज" की उन्नति, प्रगति, एकीकरण व सशक्तिकरण हेतु किये गये सराहनीय प्रयासों के कारण महासभा ने यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

हमारा नारा

"एक कलचुरी सब के लिए,
सब कलचुरी एक के लिए"

अद्भुत क्षमता

आप अपनी अनोखी, अनूठी और नेतृत्व क्षमता के लिए जानी जाती हैं। आपका शांत और विनम्र स्वभाव समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने की प्रेरणा देता है।

शुभकामना संदेश

"अत्यंत हर्ष का विषय है कि आदरणीय श्री जय नारायण चौकसे भाई साहब जी हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, जिनके नेतृत्व में काम करते हुए हम सब ने महासभा की नई ऊंचाइयां और दिशा पाई है।"

"आपने शिक्षा के क्षेत्र में समाज के बच्चों का मार्गदर्शन और दिशा निर्देश किया है। लाखों बच्चे आपके शिक्षण संस्थान से पास कर खुशी-खुशी अपना जीवन यापन कर रहे हैं।"

श्रीमती पूनम चौधरी

राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला इकाई)
अखिल भारतवर्षीय हैहय कलचुरि महासभा

हैहय कलचुरी वंश का गौरवशाली इतिहास

हैहय कलचुरी क्षत्रिय वंशज एक अति प्राचीन क्षत्रिय वंश है, जिसका उल्लेख हिंदू पौराणिक कथाओं और ऐतिहासिक ग्रंथों में मिलता है। हैहय वंश के लोग अपनी वीरता, साहस और शासन क्षमता के लिए जाने जाते थे।

हैहय वंश के लोग चंद्रवंशी क्षत्रिय थे, जो की भगवान श्री कृष्ण के वंशज भी चंद्रवंशी कहलाते थे। वे हिंदू धर्म के प्रति आस्थावान थे और उन्होंने कई मंदिरों का निर्माण करवाया।

आज जरूरत है, अपनी पुरानी पहचान, परंपराओं और अपने गौरवशाली अतीत को पुनः जीवित कर समाज को नई दिशा देने की।
इतिहास चित्र १ इतिहास चित्र २